शुक्रवार, 23 मार्च 2012
नवगीत की पाठशाला: १. डाल डाल हरसिंगार
नवगीत की पाठशाला: १. डाल डाल हरसिंगार: डाल डाल गमक उठे जैसे हरसिंगार महका पलाश वन सुधि की बौछार कुमकुम भर मांग में रस मधुर छंद सी मतवाली देह ...
मंगलवार, 20 मार्च 2012
गीत
डाल डाल गमक उठे जैसे हरसिंगार
महका पलाश वन सुधि की बौछार
कुमकुम भर मांग में
रस
मधुर छंद सी
मतवाली देह
हुई
नेह के निबंध सी ,
साँस साँस समां गई फागुनी बयार
महका पलाश वन सुधि की बौछार
एक छुअन गंधमयी
भीगा अंग - अंग
पोर पोर पुलक भरे
अनछुई उमंग ,
छुईमुई प्रीतिपगी मधुमयी बयार
महका पलाश वन सुधि की बौछार
अस्फुट से शब्दों के
भाव है अनंत
हरियाला सावन है
बाबरा बसंत ,
शब्दातीत पुलकनों का चन्दनी खुमार
महका पलाश वन सुधि की बौछार
----------
-------डॉ. मधु प्रधान
(सर्वाधिकार सुरक्षित )
ईमेल-- madhu.pradhan.kanpur @gmail.com
सदस्यता लें
संदेश (Atom)